करंट लगने से महिला की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर में बुधवार की सुबह फर्राटा पंखा चपेट में आ जाने से 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भैरमपुर गांव निवासी रामकिशोर की पत्नी धरमादेवी बुधवार की सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। तभी कमरे में रखा फर्राटा पंखा उठाकर दूसरी ओर रखने लगी इसी बीच वह करंट की चपेट में आयी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



