एसपी ने साइबर जागरूकता ट्रेनिंग का किया निरीक्षण

Aug 10, 2025 - 14:29
Aug 10, 2025 - 14:30
 0  243
एसपी ने साइबर जागरूकता ट्रेनिंग का किया निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई) सोमवार को जिला प्रशिक्षण इकाई, हरदोई में साइबर जागरूकता से संबंधित “CyTrain” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सभी थानाध्यक्ष, साइबर थाना कर्मी एवं क्षेत्राधिकारीगण शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक हरदोई ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस कर्मियों का समय-समय पर अद्यतन प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है।

एसपी ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को नवीनतम साइबर अपराध तरीकों, तकनीकी जांच के साधनों और पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)