एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से 22 घंटे बाद उड़ान भरी, एक दिन पहले ही DGCA ने दिया था नोटिस

एयर इंडिया की वैंकूवर फ्लाइट ने दिल्ली से 22 घंटे की देरी के बाद रविवार सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरी। एक हफ्ते में एयर इंडिया की तीसरी बार फ्लाइट में लंबी देरी हुई है। उड़ान में हुई देरी के बाद यात्रियों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। 

Jun 2, 2024 - 14:20
 0  486
एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से 22 घंटे बाद उड़ान भरी, एक दिन पहले ही DGCA ने दिया था नोटिस

नई दिल्ली (आरएनआई) एयर इंडिया की वैंकूवर फ्लाइट ने दिल्ली से आखिकार 22 घंटे की देरी के बाद रविवार सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भर दी। सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट को शनिवार सुबह साढ़े 5 बजे शेड्यूल किया गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसमें देर हो गई।

इसके पहले गुरुवार को दिल्ली सैन फ्रांसिस्को फ्लाइ नेट 30 घंटे से भी ज्यादा समय तक देर की थी। सैन फ्रांसिस्को को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर गुरुवार को शेड्यूल किया गया था लेकिन फ्लाइट ने अगले दिन रात 9 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी। हालांकि यात्रियों को इतनी असुविधा होने के बाद भी टाटा ग्रुप की एयर इंडिया की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। 

श्वेता पुंज नाम की एक पत्रकार ने एक्स पर नागरिक उड्डयन मं ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए लिखा ‘निजीकरण की कोई कहानी अगर फेल हुई है तो वह है एयर इंडिया 183 की उड़ान में 8 घंटे से भी ज्यादा की देर होना। यात्रियों को बिना एयर कंडीशन के फ्लाइट में चढ़ाया गया और उनके बेहोश होने पर बाद में उन्हें उतार दिया गया।

सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में देरी होने पर शनिवार को एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगते हुए 350 अमेरिकी डॉलर का वाउचर मुआवजा के रूप में देने का प्रस्ताव दिया। साथ ही एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि बोइंग 777 में कुछ खराबी होने और एयर कंडिशन खराब होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके लिए हम माफी मांगते हैं। 

एक दिन पहले ही नियामक नागर विमानन महानिदेशालय( DGCA) ने फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी होने और यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 
 
कारण बताओ नोटिस में वॉचडॉग ने दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, 30 मई को  दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट AI 183 और 24 मई को मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के लिए AI 179 फ्लाइट में देरी होने का जिक्र किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.