एग्जाम देने जा रही कॉलेज छात्रा पर आवारा कुत्तों का हमला, पैर बुरी तरह जख्मी
इंदौर (आरएनआई) मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। तीन दिन पहले ही श्रीनगर एक्सटेंशन में सुबह कॉलेज जा रही एक छात्रा पर एक साथ चार कुत्तों ने हमला कर दिया। इस बीच उसकी सहेली ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुत्तों ने छात्रा को गिराकर उसके पैर को नोंच डाला और काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।छात्रा ने पहले तो हिम्मत दिखाते हुए संघर्ष किया और उन्हें भगा दिया, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद कुत्तों का झुंड दोबारा आ गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना शनिवार (12 जुलाई) सुबह 6:30 बजे की है। छात्रा एग्जाम देने जा रही थी।उस दौरान कुत्तों ने हमला किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

