एकल अभियान मध्य भारत चंबल भाग अंचल गुना के नवीन समिति की हुई घोषणा

गुना अंचल समिति की हुई घोषणा एकल अंचल गुना अध्यक्ष बने मनीष तो सचिव बने विकास जैन

Jun 1, 2025 - 20:03
Jun 1, 2025 - 20:07
 0  54
एकल अभियान मध्य भारत चंबल भाग अंचल गुना के नवीन समिति की हुई घोषणा

गुना (आरएनआई) एकल अभियान मध्य भारत सम्भाग भाग कार्यालय पर अंचल गुना की मासिक बैठक रविवार को नवीन भाग कार्यालय गुना में आयोजित की गई। एकल अंचल सचिव विकास जैन नखराली ने बताया कि बैठक में गुना, अशोकनगर, शिवपुरी एवं राजगढ़ जिले के 10 संचो से संच प्रमुख एवं समस्त संच व्यास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुई। बैठक में एकल अभियान संभाग मध्यभारत चम्बल भाग अंचल गुना की अंचल रिपोर्ट एवं समीक्षा की गई। इस अवसर पर चम्बल भाग समिति अध्यक्ष आशा रघुवंशी, अंचल अध्यक्ष मनीष भार्गव,अंचल विकास जैन नखराली सचिव, चम्बल भाग कार्यालय प्रमुख विजय सिंह, अंचल महिला समिति सचिव रेनू जैन, अंचल जागरण शिक्षा प्रभारी दिनेश जाटव, अंचल सदस्य हितेश रघुवंशी, अंचल अभियान प्रमुख अर्जुन सिंह, अंचल प्रा. शिक्षा प्रमुख प्रद्युमन मीना, अंचल गतिविधि पप्पू सिंह नायक, अंचल व्यास सोनू नायक मंचासीन रहे। 

एकल अभियान मध्य भारत सम्भाग भाग के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा विचार विमर्श कर गुना अंचल के दायित्वों में परिवर्तन कर नवीन अंचल समिति की घोषण की गई। जिसमें गुना अंचल अध्यक्ष मनीष भार्गव एवं अंचल सचिव का दायित्व विकास जैन नखराली को बनाया गया। इसी के साथ ही अंचल उपाध्यक्ष पवन सोनी, कोषाध्यक्ष शरद सक्सेना , अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी राजेंद्र श्रीवास्तव (रूठियाई) अंचल जागरण शिक्षा प्रभारी दिनेश कुमार जाटव अंचल सदस्य सुनील रतरा, अंचल सदस्य विजेंद्र सोनी, अंचल महिला सदस्य कविता शिवहरे को बैठक में नवीन दायित्व प्रदान कर उनकी घोषणा की गई।

एकल अभियान अंचल गुना में 5 जून को विद्यालय ग्राम पर  पर्यावरण दिवस, 11 जून कबीरदास जयति,12 जून गुरु गोविन्द सिंह जयति, 21 जून को सभी विद्यालय ग्रामों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

इसी के साथ श्री हरि कथा बनवासी विकास ट्रस्ट सूरत महिला समिति द्वारा अंचल गुना के संच व्यास दीदी कौशल्या तमर, व्यास सोनू नायक, संच व्यास जितेंद्र बंजारा की कथा से प्रभावित होकर उनको उपहार भेजा गया जिनको एकल कार्यालय पर सम्मान अंचल समिति द्वारा प्रदान किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0