एकदिवसीय टेकरी मंदिर मेला का आयोजन आज

Apr 23, 2024 - 13:25
Apr 23, 2024 - 13:25
 0  1.4k
एकदिवसीय टेकरी मंदिर मेला का आयोजन आज

गुना (आरएनआई) हनुमान जयंती के उपलक्ष्य मे श्री हनुमान टेकरी सरकार मंदिर पर एकदिवसीय विशाल मेला का आयोजन आज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर टेकरी मंदिर पर मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। 

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने  लिया व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा द्वारा प्रातः 4:00 बजे टेकरी मंदिर एवं मेला परिसर पहुंचकर सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। मेले के दौरान समस्त व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं शांति और निगरानी के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मेले के आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां प्रशासन द्वारा की गई है। मेले में कानून, यातायात एवं पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, विद्युत आदि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है एवं कंट्रोल रूप स्थापित किए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लाइव दर्शन हेतु एलईडी विभिन्न स्थानों पर लगाई गई हैं। मंदिर परिसर में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था तथा सजावट की गई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0