एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत जैन समाज गोशाला में किया पौधारोपण

Aug 7, 2024 - 18:37
Aug 7, 2024 - 18:38
 0  1.6k
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत जैन समाज गोशाला में किया पौधारोपण

गुना (आरएनआई) जैन समाज गुना द्वारा संचालित गोशाला में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत बृहद पौधारोपण कार्यक्रम के तहत औषधीय पौधे का रोपण किया गया।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर प्रदेश भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा हे। इसी के अंतर्गत ही बुधवार को जैन समाज गुना के तत्वाधान में जैन समाज गुना द्वारा संचालित श्री राम मुक्तिधाम के पास स्थित गौशाला के पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत बृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता के आतिथ्य में फल दार एवं औषधीय पोधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। 

इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, विकास जैन, जैन समाज अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री अनिल जैन अंकल, सुरेश चंद जैन, अजय जैन अज्जू, गिर्राज सृजन , मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0