एक कट्टे सीमेंट से जर्जर स्कूल की मरम्मत, ग्रामीणों ने एक कट्टे ओर लेबर न होने पर विरोध किया तो डीपीसी बोले- हो गई मरम्मत, स्कूल बनवाना हैं तो चंदा उगाकर बनवालो

Jul 26, 2025 - 20:23
Jul 26, 2025 - 20:40
 0  1.1k

गुना (आरएनआई) विकासखंड बमोरी जिला गुना के ग्राम पंचायत सानवाड़ा के ग्राम चंदेरा मैं प्राथमिक शाला पूरी तरह जर्जर हो कर गिरने की स्थिति में हैं, जैसे ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी और ग्राम वासियों ने कहा साहब बिल्डिंग की बहुत खराब स्थिति है कभी भी गिर सकती है तो हमारे गुना जिले के डीपीसी साहब मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक कट्ठा सीमेंट में ही पूरी स्कूल की मरम्मत कर दी।

ग्रामीणों का आरोप हैं कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से ही आज स्कूल बिल्डिंगों में गुणवत्ता नहीं है ना ही पढ़ाई में कोई गुणवत्ता है ऐसे अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर देना चाहिए।

 यह हमारे आदिवासी क्षेत्र के भोले वाले आदिवासियों को गुमराह कर रहा है।
ग्रामीणों ने डीपीसी से चर्चा ओर उनकी बात का वीडियो वायरल भी किया हैं।  वीडियो में डीपीसी गांव वालों से बोल रहा है चंदा उगाकर बिल्डिंग को ठीक करवा लो और अभी मैं एक कट्टे से इसकी मरम्मत करवा दी है अब नहीं गिरेगी, ग्रामीणों ने कहा कि डीपीसी को शर्म आना चाहिए एक कट्टे में तो स्कूल के जीनों की भी मरम्मत नहीं होती है।

 ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर तुरंत कार्यवाही होना चाहिए,हम ग्रामीण ओर  बच्चों के पालक माननीय गुना कलेक्टर महोदय से में अनुरोध करता हूं कि तुरंत इस मामले को संज्ञान में ले और डीपीसी पर तुरंत कार्यवाही कर उन्हें हटाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0