उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, छठे साल भी नहीं बढ़ेगी बिजली दरें

Nov 22, 2025 - 19:10
 0  135
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, छठे साल भी नहीं बढ़ेगी बिजली दरें

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश छठे वर्ष भी देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन की ओर से प्रस्तावित बिजली दर बढ़ोतरी पर नियामक आयोग ने रोक लगा दी है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

उपभोक्ता परिषद की लगातार पैरवी के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया, जो परिषद के लिए बड़ी जीत और पावर कॉरपोरेशन के लिए करारी हार मानी जा रही है। परिषद का कहना है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है, इसलिए बिजली दरें यथावत रखी गई हैं।

इस फैसले से घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं सभी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उपभोक्ता संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनता के हित में ऐतिहासिक कदम बताया और सभी उपभोक्ताओं को बधाई दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.