उज्जैन में किसानों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, दबंगों ने रजिस्ट्री कराई अपने नाम
एमपी (आरएनआई) ये किसान परिवार वर्ष 1962 से जिस ज़मीन पर काबिज़ हैं, उनके साथ खुली धोखाधड़ी की गई है। इन किसानों की लगभग 30 एकड़, करोड़ों रुपये मूल्य की ज़मीन पर दबंगों ने फर्जी किसान बनवाकर और दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा कर रजिस्ट्री अपने नाम पर करा ली।जबकि किसानों के पास असली दस्तावेज़ मौजूद हैं और वे वर्षों से उसी ज़मीन पर खेती कर रहे हैं। दबंगों ने एक फर्जी माधवराव नामक व्यक्ति के ज़रिए मुख्यमंत्री के करीबी नीलेश यादव (उज्जैन निवासी) के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री करा ली। अब ये दबंग किसानों को डराकर, धमकाकर ज़मीन छोड़ने और समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है।आज मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है और मुख्यमंत्री जी, यह मामला आपके गृह ज़िले का है। यह कैसा स्थापना दिवस है, जब आपके ही क्षेत्र के किसान अपने हक की ज़मीन से बेदखल किए जा रहे हैं?
मुख्यमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि इस गंभीर मामले पर तुरंत संज्ञान लें। जो किसान पिछले 70 वर्षों से अपनी ज़मीन पर काबिज़ हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए। स्थापना दिवस के अवसर पर आप न्याय का ऐसा निर्णय दे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



