इंदौर में वाद-विवाद प्रतियोगिता में संघमित्र भार्गव का तीखा भाषण, नेताओं को सुननी पड़ी सच्चाई
इंदौर (आरएनआई) वाद-विवाद प्रतियोगिता के मंच पर उस समय सन्नाटा पसर गया जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुत्र संघमित्र भार्गव ने केंद्र सरकार पर खुलकर निशाना साधा।
अवसर था स्व. निर्भय सिंह पटेल स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता का, जिसमें मंच पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, मंत्री और स्थानीय विधायक मौजूद थे।
युवा वक्ता संघमित्र ने केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर जमकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि युवाओं को रोजगार और अवसर देने में सरकार विफल रही है और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता की कमी दिखाई देती है।
खास बात यह रही कि संघमित्र के बेबाक बोल सुनकर मंच पर बैठे वरिष्ठ नेता असहज नजर आए, लेकिन सभागार में मौजूद लोगों ने उनके साहस की सराहना करते हुए जमकर तालियां बजाईं।
कई युवाओं ने इस मौके पर कहा कि "हमारे युवा नेताओं को संघमित्र से सीखना चाहिए कि सच्चाई दम से कैसे बोली जाती है।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



