इंदौर में चाकू दिखाकर बिजनेसमैन को लूटा, सोना ले भागे बदमाश

Nov 11, 2024 - 22:52
Nov 11, 2024 - 22:52
 0  864
इंदौर में चाकू दिखाकर बिजनेसमैन को लूटा, सोना ले भागे बदमाश

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के रेस कोर्स रोड की मंगलम विलास मल्टी में सोमवार सुबह दो अज्ञात बदमाशों द्वारा चार लोगों से चाकू की नोंक पर तीन सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी और ब्रेसलेट लूट कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, तुकोगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दरअसल पूरी घटना इन्दौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के रेस कोर्स रोड की मल्टी की है, जहां फरियादी रेस कोर्स ने बताया एक मल्टी में रहते हैं वह अपनी मल्टी के नीचे पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्किंग करने के लिए आए थे इस दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और फरियादी को बोला की हमें पहचानते हो इतना कहते ही फरयादी की गले मे हाथ डालकर अंदर की तरफ ले गए और चेन और अन्य जो फरियादीयों ने जो पहना था उतरा लिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपियों द्वारा जो माल ले जाया गया उसकी अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी भी लगे है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0