इंडिगो की दिल्ली-गोवा फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6271 के एक इंजन में सोमवार रात को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उड़ान की मुंबई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इंडिगो का कहना है कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। 

Jul 17, 2025 - 10:08
 0  81
इंडिगो की दिल्ली-गोवा फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते सोमवार रात आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस A320neo विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया गया।

उड़ान संख्या 6ई-6271 ने रात 9 बजकर 52 मिनट पर मुंबई में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल सका है। 

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6271 के एक इंजन में उड़ान के दौरान खराबी आ गई थी, जिसके कारण इसे मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। 

यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई
इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान संख्या 6E-6271 ने दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते समय ही विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। तुरंत सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो शीघ्र ही यात्रियों को लेकर रवाना होगा। 

इससे पहले, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर क्रैश हो गई थी। इसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें विमान क्रैश होने के पीछे कई कारण बताए गए थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.