आमने-सामने बाइक भिड़ंत में चार घायल

Dec 24, 2025 - 19:12
Dec 24, 2025 - 19:16
 0  189
आमने-सामने बाइक भिड़ंत में चार घायल

हरदोई (आरएनआई) सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र मे सवायजपुर सेमरिया मार्ग पर मिर्जापुर खंडवा समीप दो बाइको की भिड़ंत मे चार लोंग घायल हो गए। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 की दो एम्बुलेंस यूपी बत्तीस ईजी चौवालिस दस व यूपी बत्तीस एफजी ज़ीरो छह सौ तीस लेकर पहुचे ईएमटी नवल सिंह, शनि देव व पायपलेट सन्देश कुमार,स्वदेश ने चारो घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर मे भर्ती कराया। जहा चिकत्सक डॉ पराग ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

            बताते चले सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के भौरहा निवासी संदीप कुमार पुत्र रामनरेश उम्र 26 वर्ष बाजार से सब्जी लेकर अपने साथी पूंचू पुत्र रामप्रकाश उम्र 25 वर्ष निवासी मिर्जापुर खंडवा छोड़ने बाईक से जा रहे थे। इस दौरान सामने से सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के भूपत नगला निवासी अनुज पुत्र विशेषवर दयाल उम्र 25 वर्ष अपने साथी जमुना सागर पुत्र सुरेशचंद्र ससुराल थाना लोनार क्षेत्र के बडौरा निवासी रामनाथ के घर से बकरी का बच्चा लेकर घर वापस आते वक़्त बाईक टकरा गयी। जिससे दोनों बाइको पर सवार चार लोंग घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 की दो एम्बुलेंस यूपी बत्तीस ईजी चौवालिस दस व यूपी बत्तीस एफजी ज़ीरो छह सौ तीस लेकर पहुचे ईएमटी नवल सिंह, शनि देव व पायपलेट सन्देश कुमार, स्वदेश ने चारो घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर मे भर्ती कराया। जहा चिकत्सक डॉ पराग ने अनुज व संदीप कुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।अन्य दो लोगो का प्रार्थमिक उपचार कर घर भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)