आदिल गाजी बने ग्रापए के ब्लॉक अध्यक्ष

Oct 12, 2025 - 18:28
Oct 12, 2025 - 18:29
 0  216
आदिल गाजी बने ग्रापए के ब्लॉक अध्यक्ष

टड़ियावां (आरएनआई) रविवार को ब्लॉक स्थित स्व. श्री झम्मन लाल सभागार परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की बैठक जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से पत्रकार आदिल गाजी को सौंपी गई।मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने स्थानीय पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ हैं, उनके अधिकारों की रक्षा और सम्मान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट रहकर सच्चाई और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रवीण सिंह राजन, रामप्रकाश त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, विनय गुप्ता, इस्लाम हाशमी, प्रेमशंकर, और रामप्रताप सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)