आजादी के 78 साल बाद भी कई ग्रामों में शासकीय विद्यालयों का अभाव: विकास जैन
चाचौड़ा में लगा एकल का पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग
गुना (आरएनआई) एकल अभियान मध्यभारत संभाग चंबल भाग अंचल गुना के अंतर्गत चाचौड़ा में पांच दिवसीय आवासीय आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को बाग बागेश्वर धाम पर आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राधौगढ़ जिला सर संघ चालक चंद्रेश नामदेव, मुख्य वक्ता एकल अभियान प्रभाग पी 7 जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन नखराली, अंचल अभियान प्रमुख अर्जुन सिंह, अंचल व्यास सोनू बंजारा, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख प्रद्युमन मीणा, संच समिति अध्यक्ष अमित अग्रवाल, संच प्रमुख विनोद मीणा, सतीश मीणा, रघुवीर सिंह नायक सहित चाचौड़ा, कुंभराज, जामनेर एवं खिलचीपुर संच के आचार्य एवं सेवा व्रती कार्यकर्ता मुख्यरूप से उपस्थित रहे। पांच दिवसीय वर्ग का समापन 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



