आज से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा गुलमर्ग का द्रंग, पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई महीनों से था बंद

Nov 24, 2025 - 10:26
 0  135
आज से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा गुलमर्ग का द्रंग, पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई महीनों से था बंद

बारामुला (आरएनआई)। कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल द्रंग को आज से एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद सुरक्षा कारणों से द्रंग सहित लगभग 48 प्रमुख पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था। इस घटना के बाद कश्मीर की पर्यटन गतिविधियों को बड़ा झटका लगा था।

लंबी समीक्षा और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सकारात्मक रिपोर्ट मिलने के बाद तंगमार्ग स्थित द्रंग को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी शीतकालीन पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए द्रंग पूरी तरह तैयार है और पर्यटकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

गुलमर्ग के विधायक फारूक अहमद शाह ने द्रंग को दोबारा खोलने के फैसले के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पुलिस व सिविल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम पर्यटन विकास को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण है और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही गोगलदारा, श्रंज फॉल और बोटापथरी जैसे अन्य प्रमुख स्थलों को भी पर्यटकों के लिए खोला जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे पर्यटन से जुड़े सभी प्रस्तावों और योजनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं, ताकि गुलमर्ग को एक सुरक्षित, समृद्ध और आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके, जहां पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों सुरक्षित और स्वागतपूर्ण माहौल का अनुभव कर सकें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.