कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, श्रीनगर समेत कई जिलों में CIK की ताबड़तोड़ छापेमारी

Thursday, March 26, 2026 - 09:39
0
कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, श्रीनगर समेत कई जिलों में CIK की ताबड़तोड़ छापेमारी

जम्मू (आरएनआई)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अभियान चलाते हुए घाटी के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) की इस कार्रवाई के तहत श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई, जहां से अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद की गई है। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का संचालन कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन निवासी शब्बीर अहमद लोन कर रहा था, जो वर्तमान में बांग्लादेश में रहकर सक्रिय है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते हुए विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

सूत्रों के मुताबिक इस मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। इनके जरिए स्थानीय युवाओं की भर्ती, फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। छापेमारी के दौरान बरामद सामग्री की गहन जांच की जा रही है, जिससे नेटवर्क के और लिंक सामने आने की संभावना है।

इसी बीच बांदीपोरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ भी प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। एक ड्रग तस्कर की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद और नशे के नेटवर्क के बीच संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन घाटी में सक्रिय आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने और उनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को उजागर करने के लिए चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज होने के संकेत हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User