आईपीएल टिकट घोटाला: CID ने तेज की जांच, हैदराबाद क्रिकेट संघ अध्यक्ष से पूछताछ
हैदराबाद (आरएनआई) हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 के दौरान टिकट घोटाला मामले में सीआईडी ने जांच तेज कर दी है। सीआईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष जगन मोहन राव समेत कई पदाधिकारियों को बुधवार रात को हिरासत में लिया। उनसे आईपीएल टिकट घोटाले को लेकर पूछताछ की गई। मामले में एचसीए के कोषाध्यक्ष सी श्रीनिवास राव, सीईओ सुनील कांटे, महासचिव राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी कविता से भी पूछताछ की गई।
आईपीएल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। सनराइजर्स का कहना था कि एचसीए उन्हें मुफ्त की टिकट के लिए ब्लैकमेल करता है। सनराइजर्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को ईमेल लिखकर शिकायत की थी।
सनराइजर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने पत्र में लिखा था मैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर एचसीए की लगातार ब्लैकमेलिंग पर चिंता जताते हुए यह पत्र लिख रहा हूं। यह बार-बार हो रहा है और मुझे लगता है कि अब बीसीसीआई और आईपीएल संचालन परिषद को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। हम फ्रेंचाइजी द्वारा एचसीए को दिए जाने वाले मुफ्त टिकटों को लेकर स्पष्टता चाहते हैं। एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष और सचिव सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन को लगातार धमकाते आ रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे हैदराबाद में आईपीएल मैच नहीं होने देंगे।
मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद की शिकायत के जांच के आदेश दिए थे। मामले को सुलझाने के लिए एचसीए सचिव आर देवराज ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें यह तय हुआ कि फ्रेंचाइजी संघ को 3900 नि:शुल्क पास आवंटन जारी रखेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



