अब तक DNA जांच से 208 पीड़ितों की हुई पहचान, 170 शव परिजनों को सौंपे गए; 35 विदेशी शामिल

अहमदाबाद विमान हादसे में डीएनए जांच के जरिए अब तक 208 पीड़ितों की पहचान हुई है। इसमें 170 शव परिजनों को सौंपे गए हैं, जिसमें 35 विदेशी- चार पुर्तगाली, 30 ब्रिटिश और एक कनाडाई नागरिक का शव परिजनों को सौंपा गया।

Jun 19, 2025 - 12:16
 0  135
अब तक DNA जांच से 208 पीड़ितों की हुई पहचान, 170 शव परिजनों को सौंपे गए; 35 विदेशी शामिल

अहमदाबाद (आरएनआई) अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे के छह दिन बाद, डीएनए मिलान के जरिए 208 पीड़ितों की पहचान पूरी हो गई। 170 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए इनमें 35 विदेशी नागरिक भी थे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा, बुधवार शाम तक 208 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है और 170 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। इनमें 135 भारतीय, चार पुर्तगाली नागरिक, 30 ब्रिटिश नागरिक और एक कनाडाई शामिल हैं। जिन 135 भारतीयों के शव उनके परिजनों को सौंपे गए।

डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि दुर्घटना के बाद 71 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से सिर्फ सात का ही सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 12 अन्य मरीज अहमदाबाद और दाहोद के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। यहां (सिविल अस्पताल) इलाज के दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। डॉ. जोशी ने कहा कि शवों के डीएनए नमूनों से मिलान की प्रक्रिया अभी जारी है।

12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया की विमान संख्या एआई 171 हादसे का शिकार हो गई थी। इस दौरान विमान में कुल 242 लोग (230 यात्री, 10 क्रू और दो पायलट) सवार थे। विमान हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, इसमें विमान में सवार 241 और घटना वाली जगह पर मौजूद करीब 29 अन्य लोगों की मौत हुई है। जबकि विमान में सवार एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.