अतिक्रमण हटाने के निर्देश: संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़क चौड़ीकरण हेतु

Oct 25, 2025 - 10:55
Oct 25, 2025 - 10:57
 0  108

सागर (आरएनआई) संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़कमार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड  राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की शहर में आवागमन को सुगम सरल बनाने हेतु सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है चौड़ी सड़कों का फायदा स्थानीय रहवासियों के साथ शहर के विकास में महत्वपूर्ण है। यह मार्ग राजधानी भोपाल से आने वालों के शहर में प्रवेश का प्रमुख मार्ग है इसकी पर्याप्त चौड़ाई और व्यवस्थित निर्माण शहर के भीतरी स्वरूप का परिचय प्रदान करेगा। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के तहत बनाई जा रहीं सीसी रोड, नालियों सहित यहां की बिल्डिंग लाईन की जानकारी संबंधित इंजिनियर्स से लेते हुए कहा की संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़कमार्ग के चौड़ीकरण में आ रही सभी बिल्डिंग की परमिसन नक्से आदि चेक करें और चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण हटाएं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0