अडानी-बिजली सप्लाई सौदे पर सवाल उठाने के बाद BJP ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को किया निलंबित
नई दिल्ली (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह कदम उस बयान के बाद उठाया गया जिसमें आर.के. सिंह ने आरोप लगाया था कि बिहार सरकार द्वारा अडानी समूह को हजारों करोड़ रुपये के बिजली सप्लाई सौदे में लाभ पहुंचाया गया है। उनके इस सार्वजनिक बयान को पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा की अनुशासनात्मक समिति ने मामले की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है और निलंबन के बाद अगला कदम उन्हें पार्टी से निष्कासित करना हो सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि आर.के. सिंह का सार्वजनिक रूप से पार्टी लाइन से हटकर आरोप लगाना संगठनात्मक अनुशासन के खिलाफ है।
आर.के. सिंह, जो कभी भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे और ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, हाल के महीनों में कई बार सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते नजर आए थे। अडानी समूह को लेकर उनके बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी थी और विपक्ष ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था।
निलंबन के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आर.के. सिंह का अगला कदम क्या होगा और क्या वे भाजपा से अलग होकर नया राजनीतिक रास्ता तलाशेंगे या किसी अन्य दल का रुख करेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



