अगरबती फैक्ट्री में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Nov 11, 2024 - 22:49
Nov 11, 2024 - 22:49
 0  729
अगरबती फैक्ट्री में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ आजाद नगर इलाके के तीन इमली चौराहे के पास सोमवार दोपहर एक अगरबती फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे आसपास की चार से पांच दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं कच्चे माल में आग लगने से काफी तेजी से फैल गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक घटना आग टीन शेड की बनी दुकानों में शार्ट-शर्किट के चलते आग लग गई। आग के चलते यहां पर काफी धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बचाई जा सकी। आग तेजी से फैली और आसपास की दुकानों में भी पहुँच गई।

हादसे में नहीं हुआ कोई हताहत
फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने आग को और अधिक फैलने से रोका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0