SDM–SDOP के आश्वासन पर धरना स्थगित, समाज की मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा
ब्यावरा (आरएनआई) IAS संतोष वर्मा मामले को लेकर चल रहा धरना बुधवार को उस समय स्थगित कर दिया गया, जब SDM गोविन्द दुबे और SDOP प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से विस्तृत चर्चा की।
अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और समाज की सभी जायज़ मांगों पर विधिक दायरे में रहते हुए कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए धरना अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



