GAIL प्लांट की पार्किंग में गैस टैंकर में आगः गुना में लपटों से घिरा, खाली होने से टला बड़ा हादसा; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Nov 22, 2025 - 17:17
Nov 22, 2025 - 17:18
 0  243

गुना (आरएनआई) गुना जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब GAIL प्लांट की पार्किंग में खड़े एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर लपटों से घिर गया और आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस टैंकर में आग लगी, वह खाली था। अगर टैंकर गैस से भरा होता, तो बड़ा धमाका और भारी नुकसान हो सकता था। फायर ब्रिगेड ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्लांट प्रशासन और तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल को घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

सूत्रों के अनुसार, आग लगने के दौरान प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0