CM सहायता कोष में 50 लाख का फर्जीवाड़ा! जयवर्धन सिंह बोले — बंद अस्पताल को भेजे गए पैसे, गुना बना घोटाले का केंद्र
भोपाल (आरएनआई) आज विधानसभा में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से तारांकित प्रश्न संख्या 1301 के माध्यम से विधायक राधौगढ़ जयवर्धन सिंह ने जानना चाहा:
_कि गुना जिले में कितने सरकारी और निजी अस्पताल चल रहे हैं?
_ 2020 से अब तक मुख्यमंत्री सहायता कोष से किन मरीजों को, कितनी राशि, किस अस्पताल को दी गई?
_ भोपाल सिटी अस्पताल मकसूदनगढ़ के खिलाफ की गई शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई?
_अप्रैल में बंद अस्पताल को मई में भुगतान कैसे कर दिया गया?
जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए:
▪ भोपाल सिटी अस्पताल – जो अप्रैल 2025 में बंद हो गया था, उसे मई 2025 में भी सीएम रिलीफ फंड से पैसा भेजा गया।
▪ 10 महीने में 50 लाख से ज़्यादा की राशि इस एक फर्जी अस्पताल को दी गई।
▪ जिन मरीजों ने आवेदन ही नहीं किया, उनके नाम पर इलाज दिखाया गया।
▪ बैरसिया का मरीज मकसूदनगढ़ में जाकर इलाज कर रहा है – कागजों में!
यह सिर्फ लापरवाही नहीं, यह जनता की जान के साथ धोखा है।
मैंने सदन में स्पष्ट रूप से मांग की:
फर्जी अस्पताल संचालक पर रासुका के तहत कार्रवाई हो।
इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भी लिखूंगा।
गरीबों के हक के पैसों का ऐसा दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं होगा।
जनता को जानने का हक है कि CM रिलीफ फंड कैसे लुट रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



