BLO की चुनाव ड्यूटी से नाराजगी: "शिक्षक हूं, चुनावी काम नहीं करूंगा", कहकर स्कूल की छत पर चढ़े आत्महत्या को

विपक्षी पार्टियों के साथ अब अब धीरे-धीरे स्कूल के शिक्षकों भी चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध करने लगे हैं। एक उदाहरण काजी टोला के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। यहां बीएलओ ने काम करने से इनकार कर दिया। 

Jul 6, 2025 - 10:39
 0  81
BLO की चुनाव ड्यूटी से नाराजगी: "शिक्षक हूं, चुनावी काम नहीं करूंगा", कहकर स्कूल की छत पर चढ़े आत्महत्या को

सीवान (आरएनआई) सीवान में स्कूल के शिक्षक ने बीएलओ का काम करने से इनकार किया। जब पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने स्कूल की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। इस घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई और इसका वीडियो वायरल हो गया। शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के तरवारा प्रखंड के काजी टोला स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में शिक्षक हारून रशीद को मतदान केंद्र 65 में बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उन्हें शनिवार तक पर्यवेक्षक के गणना प्रपत्र नहीं लिए गए थे।

पंचायत सचिव रत्नेश कुमार ने उनसे पूछा कि उन्होंने क्यों नहीं लिए, तो शिक्षक ने काम करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। इसके बाद, शिक्षक स्कूल की छत पर चढ़ गए और वहां आत्महत्या की धमकी दी। घंटों तक वह छत पर रहे, जिससे स्कूल में मौजूद छात्र और अन्य शिक्षक डर गए। कुछ बच्चे रोने और चिल्लाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चुनाव आयोग ने अचानक मतदान सूची के पुनर्निरीक्षण का कार्य बिहार में कराने का आदेश दिया है, जिसके खिलाफ विपक्षी पार्टियां जमकर विरोध कर रही हैं। यह विरोध इतना बढ़ गया है कि आगामी नौ तारीख को विपक्ष ने बिहार में चक्का जाम का एलान किया है।

पदाधिकारियों का कना है कि इस मामले में बीएलओ पर्यवेक्षक ने इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है। वीडियो वैभव शुक्ला ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वायरल वीडियो की जांच करने के लिए कहा है और 24 घंटे में रिपोर्ट देने की बात कही है। जांच पूरी होने तक शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.