5 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसागर, 3 लाख से अधिक लोगों ने किया स्वागत

Nov 7, 2025 - 21:07
Nov 7, 2025 - 21:14
 0  81
5 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसागर, 3 लाख से अधिक लोगों ने किया स्वागत

छतरपुर (आरएनआई)। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अगुवाई में निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में आस्था और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। पांच किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा और रास्तेभर जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

जानकारी के अनुसार, इस पदयात्रा का तीन लाख से अधिक लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा, नारों और ढोल-नगाड़ों से स्वागत कर सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। हर उम्र के लोग इस यात्रा में शामिल हुए — युवाओं से लेकर वृद्धों तक सभी ने “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

बागेश्वर धाम सरकार की यह पदयात्रा सनातन एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक मानी जा रही है। यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि मानवता और संस्कारों का आधार है। उन्होंने लोगों से धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की एकता को सशक्त करने का आह्वान किया।

भव्य जनसमर्थन और उत्साह ने इस यात्रा को एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया, जिसे लोगों ने एक धार्मिक और सामाजिक आंदोलन के रूप में देखा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0