49 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, धरनावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो तस्कर गिरफ्तार
गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा दिए निर्देश में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे और उनकी टीम द्वारा विगत दिवस को अवैध शराब की बडी खेप पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है।
05 दिसंबर की शाम जिले के धरनावदा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाईवे पर गुना तरफ से रूठियाई की ओर आ रहे आयशर कंपनी के एक ट्रोलर ट्रक क्रमांक GJ36 X 4410 में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है । अवैध शराब परिवहन की उक्त सूचना के मिलते ही धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे द्वारा तत्काल पुलिस की एक टीम ट्रक रोकने के लिये सक्रिय की गई, टीम द्वारा तुरंत हाईवे पर नाकाबंदी कर ट्रक के आने का इंतजार किया एवं उक्त ट्रक के आते दिखाई देने पर पुलिस फोर्स द्वारा ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक पुलिस को एकदम से कट मारते हुए भागा । पुलिस द्वारा ट्रक का पीछा करने पर चालक ट्रक को आसपास रास्ता बदल-बदल कर तेजगति से घुमाता रहा । इसी दौरान पुराने ए.बी. रोड़ पर ग्राम रानीपुरा की पुलिया के नीचे आगे का रास्ता बंद होने से चालक ने ट्रक को रोक लिया और जिसमें से चालक सहित दो लोग एकदम से उतर कर भागे, जिनके पीछे पुलिस फोर्स ने भी दौड़ लगा दी और गिरते-उठते बमुश्किल दोंनो को पकड़ लिया गया एवं पूछताछ पर ट्रक चालक ने अपना नाम रितिक पुत्र मनोज कटारा (भील) उम्र 24 साल निवासी संजय कॉलोनी राजगढ़ जिला धार एवं क्लीनर ने अपना नाम सूरज पुत्र निर्भय वसोनिया (भील) उम्र 20 साल निवासी भानगढ़ शंकरपुरा जिला धार के होना बताये तथा मुखिबर सूचना की तस्दीक हेतु ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के ट्रोलर के आधे भाग में पार्टीशन होकर अंदर की ओर बैगपाइपर कंपनी की शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं । सभी पेटियों को बाहर निकालकर गिनती व चैक करने पर बैगपाइपर शराब की कुल 301 पेटियां होना पार्इं गई, प्रत्येक पेटी में 180ml. के 48-48 क्वाटर कुल 14,448 क्वाटर भरे हुए पाये गये । उक्त दोंनो लोगों से शराब की उक्त पेटियां ट्रक में भरकर परिवहन कर ले जाने के संबेध में लायसेंस मांगे जाने पर उनके द्वारा अपने पास कोई लायसेंस नहीं होना बताया । इसके बाद पुलिस ने ट्रक से बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की 301 पेटी कीमती करीब 24 लाख रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कीमती करीब 25 लाख रूपये सहित कुल 49 लाख रूपये का माल विधिवत जप्त कर शराब तस्करी में पकड़े गये आरोपी रितिक कटारा एवं सूरज वसोनिया को गिरफ्तार किया और जिनके विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 278/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अवैध शराब पकड़े जाने के उक्त मामले के गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा मामले को गंभीरता से लिया और प्रकरण में हर पहलू पर बरीकी से विवेचना कर मामले की तह तक जाकर शराब तस्करी के अन्य स्त्रोतों के नाम उजागर किए जाने और जिनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए हैं ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी ने कहा कि गुना पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही कर रही है । अवैध शराब की तस्करी एवं कारोबार में संलिप्तों को कतई नहीं बख्सा जाएगा और जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत में पनपने नहीं दिया जाएगा । जनता की सुरक्षा एवं कानून की रक्षा के लिए गुना पुलिस प्रतिबद्ध है ।
धरनावदा थाना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध इस उल्लेखनीय और बड़ी कार्यवाही को अंजाम देने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, सउनि अनिल कदम, सउनि सैय्यद साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सेंगर, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड़, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा आरक्षक विनीत लोधी, एवं आरक्षक सुंदर रमन की सराहनीय भूमिका रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



