हाई कोर्ट एवं जिला न्यायालय के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न

Aug 22, 2025 - 20:19
Aug 22, 2025 - 20:21
 0  54
हाई कोर्ट एवं जिला न्यायालय के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न

गुना (आरएनआई) कलेक्टर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य शासकीय भूमि से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करना, शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा न्यायालय में शासन का पक्ष मजबूती से प्रस्तुत करना रहा।

कलेक्टर श्री कन्याल ने अधिकारियों को निर्देशित किया सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा न्यायालयीन प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु अब प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि शासन की नीतियों का क्रियान्वयन और भी सशक्त रूप से किया जा सके।

बैठक में एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, प्रभारी उपनिदेशक अभियोजन  हजारी लाल बैरवा एवं जिला गुना के समस्त अभियोजन अधिकारीगण, शासकीय अधिवक्ता अलंकार वशिष्ठ एवं जिले के समस्त अतिरिक्त शासकीय अधिवक्तागण सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शासकीय अभिकर्ता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0