हरदोई में राष्ट्रीय खेल दिवस पर जनपद स्तरीय खेल महोत्सव का आगाज़, नेताओं ने खिलाड़ियों को दी प्रेरणा
हरदोई (आरएनआई) मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए गए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद जय प्रकाश रावत, सांसद अशोक रावत और राज्य उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में रजनी तिवारी ने कहा कि खेलकूद और व्यायाम से शरीर चुस्त व दिमाग तेज होता है और हार से खिलाड़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जय प्रकाश रावत ने मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर बताते हुए खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, जबकि अशोक रावत ने कहा कि कड़ी मेहनत और खेल भावना से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया जा सकता है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने खिलाड़ियों से प्रतिभा उजागर कर मेहनत जारी रखने की अपील की। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

