समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 398987 लाभार्थियों के बीच 43 करोड़ 88 लाख 85 हजार रुपए का हुआ भूगतान
(उमेश कुमार विप्लवी)
हाजीपुर (आरएनआई) मंत्री उर्जा- योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी बिजेंद्र प्रसाद यादव ने आज बीका ,हाजीपुर सभागार में वैशाली जिला के सामाजिक सुरक्षा के कुल- 398987,पेंशनधारियों को कुल 43 करोड 88 लाख 85 हजार सात सौ रुपये बैंक खाते / डीबीटी के माध्यम से माह जुन- 2025 की पेंशन राशि अंतरित किया गया। इस वृहद कार्यक्रम को वर्चुअल मोड में माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा सम्बोधित किया गया। जिसको टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, अथवा अन्य स्क्रीन के माध्यम से इस जिला के शत-प्रतिशत लाभुकों को ने सुना व देखा। इस अवसर पर वैशाली जिले के सभी स्थलों पर प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी व कर्मी शत-प्रतिशत उपस्थित होकर कार्यक्रम में सभी बिन्दुओं पर ससमय सम्पन्न करवाया। वैशाली की आम जन में पेंशन की राशि 1100/- रूपये बढ़ने पर काफी हर्षित हुए। पेंशनधारियों की चेहरे खुशी से चहक उठे।
बीका सभागार में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में माननीय मंत्री ने कहा कि हम जब भी क्षेत्र या कहीं भी कार्यक्रम में जाते थे, तो वृद्धजनों का मांग रहता था कि वृद्धपेंशन को बढ़ाई जाए। माननीय मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया और इसकी राशि को लगभग तीन गुणा करने का काम किया गया। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और अन्य पेंशनधारियों में खुशी है। बिहार एक ऐसा राज्य है, जिस राज्य में BPL के साथ APL के लोगों को भी राज्य योजना से वृद्धपेंशन का लाभ मिलता है।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की नीति 'न्याय के साथ विकास' पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है। सरकार की प्रतिबद्वता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जिसका उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन करना है, जिनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को सहायता और संबल देना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्वि हो एवं उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले। राज्य सरकार आपके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सबका नैतिक कर्तव्य भी है। इसी क्रम में सरकार ने वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून, 2025 से 400 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रूपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है और आज राज्य के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। इसका लाभ जिले के कुल 398987 / तीन लाख अनठानवे हजार नौ सौ सतासी पेंशनधारियों को होगा। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा इस अवसर पर सभी पेंशनधारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उम्मीद है कि इससे आप सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत वैशाली जिला में कुल 3 लाख 98 हजार 987 लाभार्थियों को कुल 43करोड़ 88 लाख 85 हजार 700 रुपये भुगतान किया गया।
जिसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 149858 लाभार्थियों को कुल 164843800 रुपये, बिहार निशक्तता पेंशन योजना के तहत 24586लाभार्थियों को 27044600 रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 23089लाभार्थियों को 25397900रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन के तहत 2544 लाभार्थियों को 2798400 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 24658 लाभार्थियों को 27123800 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 174252 लाभार्थियों को 191677200 रुपये डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया।
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 6202658839 पर संपर्क करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



