संतोष पटना का समाज ने किया विरोध, भारी बारिश में लोगों ने पुतले को मारे जूते, चप्पल
मुंगावली (आरएनआई) पिछले दिनों अशोक नगर में सागर के सन्तोष पटना द्वारा जैन आचार्य समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज ओर आचार्य समय सागर जी महाराज पर की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को समाज के लोगों द्वारा नगर के रामलीला मंच पर भारी बारिश के बीच समाज के लोगों द्वारा एक पुतला बनाया गया जिसमें संतोष पटना का फोटो लगाकर जमकर नारेबाजी की गई ओर पुतले को जमकर जूते चप्पल मारे गए है और लोगों ने कहा कि इस तरह से हमारे आराध्य गुरु का अपमान नहीं सहन किया जाएगा वही समाज के लोगों द्वारा एक ज्ञापन पुलिस को मुख्यमंत्री के नाम दिया गया है,जिसमें कहा गया है कि संतोष पटना द्वारा एक कार्यक्रम में समाधिस्त आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ओर नवाचार्य समय सागर जी महाराज के बारे में कहा गया है कि उन्होंने हमे क्या दिया है साथ ही अशब्द शब्दों का उपयोग किया गया है जिससे हम लोगो की धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंची है उक्त लोगों पर उचित कार्यवाही की जाए जिससे आने वाले समय में कोई भी इस तरह की घटना दोबारा न करे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

