विधायक ने चाचौड़ा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों कि समीक्षा की
गुना (आरएनआई) आज चाचौड़ा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा हेतु क्षेत्रीय विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पुलिस विभाग,राजस्व विभाग, पंचायत विभाग ,सडक विकास प्राधिकरण ,लोक निर्माण विभाग ,जल संसाधन विभाग ,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ,नगरीय निकाय चाचौड़ा –कुम्भराज ,महिला एवं बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग ,वन विभाग ,शिक्षा विभाग ,कृषि विभाग ,विद्युत विभाग ,ग्रामीण आजीविका मिशन ,उप पंजीयक चाचौड़ा ,पशु पालन विभाग ,आदिम जाति कल्याण विभाग ,कृषि विभाग (हार्टिकल्चर),सहकारिता विभाग ,मप्र स्टेट सिविल सप्लाई कोर्पोरेशन ,जन अभियान परिषद् ,वित्तीय सेवा विभाग विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति आदि विभागों के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे l
इस दौरान विधायक प्रियंका पेची ने सभी विभागों को अनियमितताओं पर ध्यान देते हुए शीघ्र कार्य को पूर्ण करने एवं लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। क्षेत्र में लाभार्थी को लाभ प्राप्त करवाने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन्य के लिए सभी को निर्देशित किया।
साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को जनप्रतिनिधि एवं आमजन के साथ अच्छे व्यवहार रखने की सलाह दी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रवि मालवीय, SDOP चाचौड़ा, तहसीलदार चाचौड़ा श्री मयंक खेमरिया, तहसीलदार कुंभराज श्री सुनील वर्मा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद चाचौड़ा श्री गिर्राज दुबे, नगर परिषद अधिकारी चाचौड़ा श्री त्रियंबकेश्वर मिश्रा, नगर परिषद अधिकारी अशोक पटेल, श्री मेहरबान सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चाचौड़ा, सहित जनप्रतिनिधि के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह राजपूत, चाचौड़ा मण्डल अध्यक्ष श्री प्रद्युमन मीना, विधायक प्रतिनिधि अनिरुद्ध पेची, पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष श्री भोला सोनी, वरिष्ठ श्रीमती आशा वाघवानी, सहित अन्य संबंधित विभाग अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



