राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर किया प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन सौंपकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की उठाई मांग
फतेहपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट (जनसंख्या समाधान फाउंडेशन) के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर देश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या को लेकर प्रदर्शन किया तत्पश्चात डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजू सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बताया कि देश में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर हमारे मांग पत्र पर 125 सांसदों का लिखित समर्थन भी प्राप्त है। जिसे संगठन व चार सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने नौ अगस्त 2018 को तत्कालीन राष्ट्रपति को चर्चाके उपरान्त सौंपा गया था। संगठन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देश के अधिकांश जिलों में प्रस्तावित धरने के क्रम में आज ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर सौरभ सिंह चौहान, कंचन सिंह, शिव सिंह, अभय प्रताप, ठाकुर दास, अशोक कुमार, नरेन्द्र सिंह, बसंत सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



