राघौगढ़ में पिता-पुत्र की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सीरियल किलर के रूप में हुआ खुलासा, तीसरी हत्या का भी खुलासा

Sep 14, 2024 - 21:37
Sep 14, 2024 - 21:38
 0  513

गुना (आरएनआई) राघौगढ़ में बकरी चोरी के साथ पिता और पुत्र की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 5000 रुपये का इनामी और मुख्य आरोपी पप्पू राजपूत को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि पप्पू राजपूत केवल इस हत्या में ही नहीं, बल्कि एक सीरियल किलर के रूप में भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही हत्या, लूट और अपहरण जैसे 20 से अधिक संगीन मामलों में शामिल है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा जैसे कई जिलों में दर्ज मामलों के चलते वह पुलिस की नजर में था।

पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया है और जांच के दौरान यह भी पता चला है कि पप्पू राजपूत ने तीसरी हत्या को भी अंजाम दिया था।

इस मामले के खुलासे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0