‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्‍यम से रास्‍ते की समस्‍या का किया गया स्‍थाई समाधान

Sep 5, 2025 - 19:56
Sep 5, 2025 - 19:56
 0  243
‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्‍यम से रास्‍ते की समस्‍या का किया गया स्‍थाई समाधान

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर के नवाचार ‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्‍यम से भूमि संबंधी प्रकरणों का आपसी समन्‍वय से संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जा रहा है। इस क्रम में आज एसडीएम राघोगढ़ द्वारा दिए निर्देश के पालन में ग्राम विधौरिया में प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह मीणा निवासी विधौरिया द्वारा दिए गये रास्ता निराकरण के आवेदन पर ‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से तहसीलदार डॉ. उदय सिंह ,नायब तहसीलदार कमल सिंह, थाना प्रभारी संदीप यादव सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार आदि समस्त राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा आवेदक एवं  अनावेदक  की उपस्थिति में आवेदक के रास्ता का विवाद सुलझाया गया। मौके पर कोई विवाद की स्थिति नहीं है। दोनों पक्षों को मौके पर ही समझाईश देकर रास्ता खुलवा कर समस्या का समाधान किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0