मुंगावली: भाजपा जिला कार्यकारणी की घोषणा, वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Sep 22, 2025 - 21:40
Sep 22, 2025 - 21:42
 0  1.4k
मुंगावली: भाजपा जिला कार्यकारणी की घोषणा, वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

मुंगावली (आरएनआई) भाजपा जिला कार्यकारणी की घोषणा सोमवार कर दी गई है,जिसमें नगर के तीन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ को उनकी कार्यकुशलता ओर नेतृत्व क्षमता  को देखते हुए जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है जिनका स्वागत पूर्व मंत्री ओर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर  स्वागत किया और शुभकामनाएं दी गई,भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी द्वारा जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमें नगर के 
 नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश ग्वाल को जिला महा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई तो वही पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनीष मोदी को एक बार फिर से जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई तो वहीं जन अभियान परिषद के अध्यक्ष दीपक पालीवाल को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है,,जैसे ही सोमवार दोपहर को जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई तो लोगों द्वारा अपने पसंदीदा लोगों की बधाई दी गई यह कार्यकारणी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई जिसे जिला अध्यक्ष ने घोषित किया,तीनों पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार, महामंत्री रामबाबू दुबे,महामंत्री अविनाश यादव,अजितेश श्रीवास्तव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगर के प्रबुद्ध जनों द्वारा  फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी और उज्वल भविष्य की कामना की गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0