मराठा आरक्षण: जरांगे से सीधी बात करे सरकार, वादों से न मुकरें – संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि मराठी मानुष का मुंबई पर अधिकार है और उन्हें राज्य की राजधानी में आने से नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा, महायुति सरकार और देवेंद्र फडणवीस को इस मुद्दे को धैर्यपूर्वक सुलझाना चाहिए।

Aug 28, 2025 - 15:34
 0  81
मराठा आरक्षण: जरांगे से सीधी बात करे सरकार, वादों से न मुकरें – संजय राउत

मुंबई (आरएनआई) शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से सीधी बातचीत करनी चाहिए और आरक्षण के मुद्दे को धैर्य के साथ सुलझाना चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए, राउत ने कहा कि सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले जरांगे से बातचीत की थी। मनोज जरांगे, मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। 

जरांगे ने एक बार फिर अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। जरांगे बुधवार को जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। 43 वर्षीय मनोज जरांगे ने 29 अगस्त से राज्य की राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का संकल्प लिया है। जरांगे गुरुवार सुबह सैकड़ों समर्थकों के साथ पुणे जिले की जुन्नार तहसील में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किले पहुंच गए। 

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री को मनोज जरांगे से बातचीत करनी चाहिए क्योंकि यह कोई साधारण विरोध प्रदर्शन नहीं है। अगर मराठी मानुष लाखों की संख्या में मुंबई आ रहे हैं, तो आपको उनसे सीधी बातचीत करनी होगी।' उन्होंने कहा, 'महायुति सरकार और देवेंद्र फडणवीस को इस मुद्दे को धैर्यपूर्वक सुलझाना चाहिए और अपनी बात पर कायम रहना चाहिए।' उन्होंने कहा कि मराठी मानुष का मुंबई पर अधिकार है और उन्हें राज्य की राजधानी में आने से नहीं रोका जाना चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.