मतदाता सूची SIR-2026 की प्रगति पर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक, गुना कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल
गुना (आरएनआई) भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक श्रीमती शुभ्रा सक्सेना एवं सचिव विनोद कुमार ने सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. संजीव कुमार झा भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की जिलेवार प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश जैन, इलेक्शन सुपरवाइजर विजय माथुर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



