भोपाल के मिसरोद में आग लगने से जिंदा जला दंपति, जांच में जुटी पुलिस

Nov 15, 2024 - 14:54
Nov 15, 2024 - 14:54
 0  810
भोपाल के मिसरोद में आग लगने से जिंदा जला दंपति, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल (आरएनआई) राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब एक दंपति की आग से जलकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

दरअसल, मामला मिसरोद थाना क्षेत्र का है। जब जाट खेड़ी इलाके से यह दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सतीश बिराडे और आम्रपाली बिराडे के रूप में की गई है।

3 साल पहले हुई थी शादी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन बच्चा न होने के कारण उन्हें परिवार से ताने सुनने पड़ते थे। दोनों  घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने परिवार को दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
थाना प्रभारी मिसरोद मनीष राज भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से किसी भी प्रकार का कोई सामान जब्त नहीं हुआ है। आग के कारण आसपास रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका है। फिलहाल, टीम द्वारा हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0