बेखौफ़ चोरों ने एक और घर को बनाया निशाना

Aug 7, 2025 - 20:28
Aug 7, 2025 - 20:30
 0  243
बेखौफ़ चोरों ने एक और घर को बनाया निशाना

कछौना/हरदोई (आरएनआई) जहां एक ओर शासन-प्रशासन अपराध रोकने के लिए कमर कसे है, वहीं दूसरी ओर अपराधी चकमा देकर अपने काम में सफल हो जाते हैं ! जबकि प्रदेश में अपराध रोकने के लिए कई एजेंसियां सक्रियता से काम कर रही हैं! अभी कुछ दिन पूर्व कमालपुर गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ भी नहीं था कि तभी चोरों ने एक और घर को निशाना बनाया!

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ज्ञानपुर गांव में  बीती रात सोते समय चोरों ने एक घर को निशाना बनाया! घर के मुखिया रामशंकर उर्फ फुद्दी पुत्र रुद्दा अपनी बेटी और दामाद के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, तभी उनके पड़ोस की छत से चोर घर में दाखिल हुए और अंदर से घर का दरवाजा बंद कर अलमारी व बक्से का ताला तोड़ते हुए एक लाख की नगदी व दो लाख के जेवर सहित तीन लाख रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दिया! एक बक्से का ताला न तोड़ पाने से वह उसे अपने साथ गांव के बाहर मक्के के खेत में उठा ले गए,जहां उसे खाली कर दिया!  सुबह उठने पर जब घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला तो रामशंकर के होश उड़ गए! घर के अंदर पहुंचने पर कुंडी-ताले टूटे मिले और जेवर के खाली डिब्बे और सामान बिखरा पड़ा मिला!

उन्होंने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी! जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रेमसागर मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली!

थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, साथ ही घटना का अनावरण करने के लिए टीम गठित कर दी गई है !

 क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ले रही नहीं ले रही हैं, जिससे कि किसी बड़ी घटना होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है! क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं!

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)