बिजली बिल राहत योजना के कैंप में मिली बड़ी राहत, उपभोक्ताओं ने लिया लाभ
हरदोई (आरएनआई) बिजली बिल राहत योजना के तहत आयोजित विशेष शिविर सफलतापूर्वक कोथावा मे सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह कैंप एसडीओ अतरौली राजीव कुमार व जेई मलेहरा मनोज कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को उनके पुराने बिजली बिलों पर बड़ी राहत प्रदान की गई। योजना ने आम उपभोक्ताओं को भारी छूट के साथ बकाया बिल जमा करने का महत्वपूर्ण अवसर दिया।
इस कैंप में कुल 76 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया, जिनमें से 76 उपभोक्ताओं ने अपना पूरा बकाया बिल जमा कर योजना का सफलतापूर्वक लाभ उठाया।इस योजना से यह स्पष्ट हुआ कि योजना के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। कोथावा कस्बे के गंगा सेवक पाण्डेय,सोम कुमार उषा देवी, सुनीता,सावित्री,रामकिशोर सहित सैकड़ो लोगो ने इस योजना का लाभ लिया।
जेई मनोज कुमार ने कहा बताया कि इस योजना के तहत 76 लोगो से लगभग 2 लाख रूपये जमा हुआ है।जेई ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ सभी को लेना चाहिए।विद्युत विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना के माध्यम से राहत प्रदान करना है।
इस अवसर पर एसडीओ अतरौली राजीव कुमार,मलेहरा जेई मनोज कुमार,कम्प्यूटर सतीश कुमार विद्युत कर्मचारी छोटेलाल(मुनीम), नरायन वाजपेयी,सियाराम,सचिन वर्मा, शेखर मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



