बमौरी में आदिवासी सम्मेलन एक फ़रवरी को, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य करेंगे शिरकत

Jan 30, 2026 - 18:55
Jan 30, 2026 - 18:56
 0  81
बमौरी में आदिवासी सम्मेलन एक फ़रवरी को, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य करेंगे शिरकत

गुना (आरएनआई) बमौरी विधानसभा के ग्राम डिगडौली में एक फ़रवरी को वृहद आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे,कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार भी शामिल होंगे ।मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन बमौरी विधानसभा के ग्राम डिगडौली में आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले भर से आदिवासी समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे ।सम्मेलन युवाओं को शिक्षा,रोजगार और नेतृत्व के लिए प्रोत्साहित करने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है ।आदिवासी सम्मेलन समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने का माध्यम हैं और अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए एक सशक्त आदिवासी समाज के निर्माण में योगदान दें सकें ।सम्मेलन रविवार एक फरवरी प्रातः ग्यारह बजे से प्रारंभ होगा।सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0