ग्राम परेबा में मोबाईल कोर्ट के माध्यम से किया गया सार्वजनिक कुए की समस्या का निराकरण

Saturday, February 7, 2026 - 19:02
Updated: 6 months ago
0
ग्राम परेबा में मोबाईल कोर्ट के माध्यम से किया गया सार्वजनिक कुए की समस्या का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में ‘मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। 

इसी क्रम में तहसील मक्सूदनगढ़ अंतर्गत ग्राम परेबा निवासी आवेदक बद्रीलाल पुत्र मलतू राम धाकड़ के आवेदन का निराकरण कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा मोबाइल कोर्ट के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत एसडीएम राघौगढ़ अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में मौके पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि ग्राम परेबा स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 342/1 पर एक कुआँ बना हुआ है, जो ग्राम के आंतरिक सार्वजनिक रास्ते के समीप स्थित है, जिस पर तार फेंसिंग पाई गई। प्रकरण का निराकरण करते हुए उक्त तार फेंसिंग को हटाया गया, जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार डॉ0 उदय सिंह, नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली, राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील तथा शंकर सिंह पटेलिया, पटवारी भूपेन्द्र सिंह लोधा तथा कोटवार की टीम उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User