पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी की तबियत बिगड़ी, भोपाल से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती
भोपाल (आरएनआई) मध्यप्रदेश के प्रदेश के पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल से ग्वालियर एयर एम्बुलेंस के जरिए भेजा गया। इसके बाद ग्वालियर से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। जानकारी मिलते ही सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने फोन पर चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बताया जा रहा हैं कि पूर्व विधायक चौधरी मुकेश चौधरी पिछले कुछ समय से बीमारियों से जूझ रहे थे जिसके चलते उनकी तबियत बिगड़ी। चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

