नीट परीक्षा में चमके कछौना के सितारे, तीन बेटियों और एक बेटे ने क्रैक किया एग्जाम
हरदोई। (आरएनआई) राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट में कछौना क्षेत्र की तीन बेटियों व एक बेटे ने सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिससे नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के उत्साह में इजाफा हुआ।विकासखंड कछौना के ग्राम सभा बालामऊ निवासी मनोज कुमार सिंह एल०टी० टेक्नीशियन की भतीजी निशि पटेल पुत्री पवन कुमार उम्र 19 वर्ष ने नीट की परीक्षा में सफलता अर्जित की। इंटर की परीक्षा एल.पी.एस. लखनऊ से की। उसके बाद मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए कठिन तैयारी कर मेडिकल पृष्ठभूमि के चलते निशि पटेल ने मेडिकल क्षेत्र में जाने का लक्ष्य बनाया। पिता पवन कुमार लैब टेक्नीशियन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा में तैनात है। निशि की रैंक ऑल इंडिया 28800 हैं। ओबीसी वर्ग के तहत 13000 है, नंबर 561 है। सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की रास्ता खुल गई है। कछौना के हथौड़ा निवासी पत्रकार राम शंकर आजाद की पुत्रीजान्हवी आजाद ने पहले प्रयास में नीट की परीक्षा उज्जैन की ऑल इंडिया कैटेगरी में 7700वीं रैंक प्राप्त की। जान्हवी अपनी सफलता श्रेय अपने बड़े भाई डॉक्टर सुमित आजाद जिनका चयन वर्ष 2022 में हुआ था। जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज पतसेनी कछौना से शिक्षा ग्रहण की। दो बच्चों को मेडिकल क्षेत्र में होने से माता शिक्षामित्र व पिता राम शंकर आजाद पत्रकार की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह बेटी की उपलब्धी से काफी खुश है।कछौना कस्बे की सदर बाजार निवासी नवोदय विद्यालय में शिक्षक जयकुमार वर्मा उर्फ पंकज की बेटी आकर्षिका आर्य अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। आकर्षिका ने 599 अंकों के साथ 10407 वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम गौरान्वित किया है। आकर्षिका के पिता नवोदय में शिक्षक होने के नाते प्रारंभिक शिक्षा जे.एन.वी. पिथौरागढ़ उत्तराखंड से पूर्ण की। 12वीं की शिक्षा भारतीय इंटरनेशनल स्कूल रूद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड से की। बाबा रमेश चंद्र बेहद ईमानदार सरल स्वभाव के सेवानिवृत शिक्षक है। उन्होंने हमेशा बच्चों को ईमानदारी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस कामयाबी से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह है। कछौना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरवा निवासी अशोक कुमार के पुत्र अखिल कुमार प्रजापति ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अंक 535 प्राप्त किए। पिता पुलिस सेवा में है। इन बच्चों की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता मिलने पर यहां के लोग जनप्रतिनिधि, शिक्षक समाज व गणमान्य लोग उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। सभी का प्यार व स्नेह पाकर सफल प्रतिभागी काफी उत्साहित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

