मुंगावली: "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान, छात्रों-शिक्षकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Jul 23, 2025 - 20:22
Jul 23, 2025 - 20:24
 0  513

मुंगावली (आरएनआई) अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील क्षेत्र में नशे से दूरी हे बहू ज़रूरी कार्यक्रम गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ओर शिक्षकों के बीच वीडियो के माध्यम से किया गया बता दे कि अभिनेताओं अभिनेत्री और क्रिकेट खिलाड़ियों ओर पुलिस विभाग द्वारा बनाई गई एक लघु फिल्म का दिखा कर नशे से किस तरह से ग्रसित हो जाते हैं यह दिखलाया गया बता दें तो बही इस नशे में दुरी हैं बहुत ज़रूरी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा हस्ताक्षर करके नशे से दूरी बनाए रखना के लिए अपना अपना बचन दिया यह अभियान  मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, अशोकनगर पुलिस अधीक्षक  विनीत कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं मुंगावली थाना प्रभारी जोगेंद्र यादव की उपस्थिति में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के अंतर्गत बुधवार को गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय, मुंगावली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज की ओर प्रेरित करना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को वीडियो के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर बीके राम विश्वकर्मा asi विनायक सिकरवार आरक्षक पवन मीना, महाविद्यालय प्राचार्य  सचिन सिंह, स्वयंसेवी संस्था रघुकुल सेवा समिति के सदस्य जमील अली, अफजल, हैदर तथा पुलिस विभाग का स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहा।

इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशा विरोधी चेतना का संचार किया जा रहा है, जिससे युवाओं को एक स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0