धार से पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गुना में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 5 हजार लोग हुए लाभान्वित

Sep 17, 2025 - 22:30
Sep 17, 2025 - 22:35
 0  0
धार से पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गुना में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 5 हजार लोग हुए लाभान्वित

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला से 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण' अभियान और 'आदि सेवा पर्व', का शुभारंभ किया। साथ ही देश के पहले 'पीएम मित्र पार्क' का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित थे। जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।

राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला चिकित्‍सालय गुना में दिखाया गया। कार्यक्रम में विधायक गुना पन्‍नालाल शाक्‍य सहित भाजपा के नेतागण और अन्‍य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, सीमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर सहित स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्‍चात पोषण आहार किट वितरित की गयी। 

सेवा पखवाड़ा अभियान के शुभारंभ के अवसर में जिला चिकित्सालय गुना में विशाल मेगा स्वास्थ्य एवं रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 5 हजार हितग्राहियों की निःशुल्क स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई तथा उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में जिलेभर से आए नागरिकों को एक ही स्थान पर व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। 

शिविर में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, टीबी, दंत रोग, नेत्र रोग, कैंसर स्क्रीनिंग, अस्थि रोग, स्त्रीरोग एवं सर्जरी परामर्श की नि:शुल्‍क जांच की गयी। शिविर में आयुष चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, पोषण परामर्श, टेलीमेडिसिन सुविधा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, सिकल सेल एनीमिया जाँच, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श भी किया गया। 

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गुना द्वारा रक्‍तदान शिविर रेडक्रॉस भवन लगाया गया। सुबह से ही प्रतिभागियों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। शिविर में प्रशासिनक अधिकारी/ कर्मचारियों, विभिन्‍न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधुओं, आम नागरिकों के सहयोग से अभी तक 674 यूनिट से रक्‍तदान किया गया। 

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय गुना में आयोजित विशाल मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर ने न केवल हजारों हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की अमूल्य भावना को भी सशक्त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0