धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, डंपर से टकराने के बाद कैंटर में लगी आग
हरियाणा के धारूहेड़ा में शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सावरियां होटल के पास तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे डंपर से पीछे से टकरा गया, जिसके बाद कैंटर में आग लग गई।
टक्कर के बाद कैंटर के इंजन में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक और परिचालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, डंपर और कैंटर दोनों दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



